
जबलपुर। जबलपुर में गोसलपुर थाने क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी का अपहरण कर रेप की घटना सामने आई है। आरोपी जीजा-साले ने किशोरी को जबरन कार में बैठाकर सिहोरा के एक कैफे में ले गए। जहां उसके साथ मुख्य आरोपी जीजा ने रेप किया। वारदात के बाद आरोपी अपने साले के साथ किशोरी को धमकी देते हुए वहां से भाग गया। दो दिन पहले पीड़िता परिजन के साथ गोसलपुर थाने पहुंची और आरोपी जीजा और उसके सहयोगी साले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार दोपहर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी घुमाने के बहाने किशोरी को ले गए थे
एसडीओपी पारुल शर्मा ने बताया कि गोसलपुर थाने क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग कुछ दिन पहले सिहोरा के एक गांव में अपनी मौसी के यहां गई थी। जहां उसकी पहचान रितिक पटेल नाम के एक युवक से हुई। दोस्ती के कुछ दिन बाद रितिक अपनी कार लेकर नाबालिग के गांव पहुंचा और उसे बहला-फुसला कर घुमाने के बहाने अपने साथ सिहोरा के एक कैफे में ले गया और वहीं उसके साथ रेप किया। इस घटना में आरोपी का साला कान्हा पटेल भी साथ में था, जिसने नाबालिग के साथ छेड़खानी की और आरोपी जीजा के साथ कार में घूमता रहा। रितिक और कान्हा ने नाबालिग को धमकी की दी कि अगर किसी से कुछ बताया तो जान से खत्म कर देगें। घटना के कुछ दिन तो 15 वर्षीय किशोरी चुप रही, लेकिन बुधवार को उसने अपनी मां से सारी घटना बताई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोसलपुर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों को तालाश शुरू की और फिर शनिवार को गोसलपुर-जबलपुर रोड पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वह कार भी जब्त कर ली है, जिसमें रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। एसडीओपी ने बताया कि दोनों आरोपी गोसलपुर के ही रहने वाले हैं। इस घटना का मुख्य आरोपी रितिक है, जबकि कान्हा सहयोगी है, जिसने किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
