Spread the love

बरेली। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी पर महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। उधर, एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ गाली-गलौज की जा रही है। यह ऑडियो भी भाजयुमो नेता का बताया जा रहा है।
विवरण के मुताबिक इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती एक जून को वह अपनी स्कूटी सही कराने के लिए जा रही थी। शाम को छह बजे वापस आते वक्त रास्ते में उसका पति और भाजपा युवा मोर्चा के नेता के साथ दो अज्ञात युवक मिले। उन्होंने उसे रोका और जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद एक मकान में ले गए और वहां बंद कर दिया। इसके बाद पति ने मारपीट की और दोबारा उसे भाजयुमो नेता के साथ कमरे में बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि भाजयुमो नेता ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर मकान मालकिन ने उन्हें बचाया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *