Spread the love

अतिथियों ने बांटी ट्राइसिकल – सभी दिव्यांगों का किया आत्मीय अभिनंदन


छिंदवाड़ा – बुधवार के शुभ दिन जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र छिंदवाड़ा में केंद्र सरकार द्वारा प्रसारित अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का अयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य श्रवण बधिर दिव्यांगजनों को उनके मुख्य लक्ष्य बधिर लोगों मानवधिकारो की प्राप्ति के लिए पूर्व पेछाओ के रूप में सांकेतिक भाषाओ ओर बधिर संस्कृति का संरक्षण करता है। यह 300 प्रकार की भाषा होती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण ज़िला छिंदवाड़ा पुरुषोत्तम राजौरिया, विशेष अतिथि सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपकराज जैन, नगर निरीक्षक उमेश गोल्हानी, अध्यक्ष समग्र जन जागरूकता संस्था अमित इंगले, आधार फाउंडेशन के संचालक महेश किंथ, जिला शिक्षा केंद्र छिंदवाड़ा के श्री चौरिया, अध्यक्ष सतपुड़ा बधिर संघ बसंत मथुरिया, ललित डेहरिया, जिला चिकित्सा आयुष अधिकारी डॉ. नितिन टेकरे, जिला जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी पंचलाल चंद्रवाशी, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी अंशुल सावले उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में CWSN बालिका छात्रावास एवं बालक छात्रावास के बच्चो द्वारा सांकेतिक भाषा में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया जिसकी सभी अतिथियों ने सहरना की। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा कहा गया की हमारे जिले में श्रवण बधित दिव्यांगजानो के लिए कोई विशेष स्कूल नही है जिसे खुलवाने हेतु राज्य सरकार प्रस्ताव भेजा जायेगा ऐसा असवासन दिया। समाज सेवी दीपकराज जैन ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में प्रकाश डालते हुए कहा गया की केंद्र द्वारा दिव्यांगो को सशक्त बनाने में भरपूर प्रयास किया जाता है और शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को दिव्यांगों तक पहुंचाया जा रहा है। टी आई उमेश गोल्हानी ने कहा की मैं ऐसे सुंदर कार्यक्रम में आकर अपने आपको बहुत ही गौरांवित कर रहा हूं और आगे भी प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल होते रहूंगा।
कार्यक्रम के दौरान तीन दिव्यांगजनों को अतिथियों के हस्ते केंद्र के सहयोग से 3 ट्राइसिकल प्रदान की गई जिसे पाकर दिव्यांगजन खुश हुए और केन्द्र का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्तिकय वेलफेयर सोसायटी का एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विषय विशेषज्ञ डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. नम्रता सूर्यवंशी, डॉ प्रियंका उइके, श्रीमती बरलक्ष्मी नायडू, श्रीमती राधिका श्रीवास्तव, कमलेश डहरिया, राजाराम धुर्वे, समाजसेवी आशीष वर्मा, मुकेश राज सहित सतपुड़ा बधिर संघ के समस्त दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पंचलाल चंद्रावशी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया गया एवं सभी अतिथियों सहित दिव्यांगजानो के लिए भोजन की व्यवस्था रखी जिसमे सभी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *