

कैंसर लाइलाज नहीं – जागरूकता से हो सकता है 90 फीसदी बच्चों का उपचार
जबलपुर – सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में सितंबर माह को बाल केंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है।
समाज सेवी दीपक राज जैन ने बताया की शासन ने बाल केंसर से जागरूकता के लिए केसीके टूर रथ चलाया है जो भोपाल के एम्स से प्रारंभ होकर बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी का भ्रमण कर आज संस्कारधानी जबलपुर आवेगा पश्चात नैनपुर, डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया, रीवा से विदिशा में जागरूकता फैलाकर वापस भोपाल जावेगा।
केसीके टूर के प्रमुख केंसर विजेता विकास यादव ने बताया की आज गुरुवार को यह रथ जबलपुर में मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, ग्रीनबेली पब्लिक स्कूल के साथ अन्य स्कूल कॉलेज, शासकीय कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर बाल कैंसर के प्रति जनमानस एवं छात्र – छात्राओं को जागरूक कर केंसर से बचने के उपायों को बताएगा। रथ में मुंबई से 12 केंसर सर्वाइवर अपने अनुभवों को जनता सहित स्कूली बच्चों से सांझा करेंगे और बाल केंसर से ठीक होने के उचित इलाज हेतु संदेश देकर आवश्यक पोस्टर का वितरण कर सुखी रहें सब जीव जगत के ऐसी मंगल भावना के साथ विश्व बंधुत्व की भावना व्यक्त करेंगे।
सादर प्रकाशनार्थ 25,09,2024
