Spread the love

रोड शो में जनता के स्नेह से अभिभूत हुये मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शहर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

नरसिंहपुर। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार को पहली बार गाडरवारा पहुंचने पर भव्‍य व आत्मीय स्‍वागत हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसमूह के बीच पहुंचकर रोड शो किया। यह रोड शो पलोटनगंज दुर्गा मंदिर से होते हुए पानी टंकी से कार्यक्रम स्थल तक हुआ। रोड शो में जगह- जगह सभा मंच बनाकर शहर की जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर, साफा व माला पहनाकर और घरों की छत, बालकनी से पुष्प-वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। शहर के कपड़ा व्यापारी संघ, सराफ़ा व्यापारी संघ, रोटरी समाज, किराना व्यापारी संघ, मध्यप्रदेश पेंशनर्स संघ,दयोदय पशु सेवा समिति और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प वर्षा और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। रोड शो में मुख्यमंत्री जनता के इस विश्वास व प्यार से अभिभूत हुए और उन्होंने जनता का यह अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के इस रोड शो में बच्चों, महिलाओं, युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने शामिल होकर स्वागत किया।

रोड शो में जगह- जगह शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और बहनों ने अपने हाथों में लाड़ली बहना प्यारी बहना मोहन भैया का कहना, लाड़ली बहना का विकास भैया का हरदम प्रयास की तख़्तियाँ लेकर स्वागत किया। नगरवासियों ने भी बाजे- गाजे के साथ आरंभ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अपनी मौजूदगी दिखाई। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, सांसद चौ. दर्शन सिंह, विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल व सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, एसपी श्रीमती मृगाखी डेका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी तादाद में आमजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *