Spread the love

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधरोप

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गाडरवारा आगमन पर यहां मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना योजना के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय गाडरवारा के पास 2 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण कार्य और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंदूर का पौधरोपण किया। परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने भी सिंदूर का पौधा रोपा। इस दौरान नूपुर कॉन्वेंट हाई स्कूल गाडरवारा के छात्र-छात्राओं ने ढोल ताशा की शानदार प्रस्तुति दी जिसे देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके साथ शामिल होकर डमरू बजाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *