Spread the love

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कहा, चमत्कार
अहमदाबाद। एयर इंडिया के विमान के भीषण क्रैश की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अब करीब समाप्त हो चुका है। हादसे में 241 लोगों की जान चली गई। इस भीषण हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति की जान बची है। हालांकि इस दौरान रेस्क्यू टीम को एक भगवद गीता मिली। संभवत: कोई यात्री इस पवित्र ग्रंथ को अपने साथ रखकर अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। जहां सभी सामान जलकर राख हो चुके थे, वहां भगवद गीता पूरी तरह सुरक्षित और पढ़ने योग्य अवस्था में मिली थी। वहां मौजूद लोग पवित्र भगवद गीता के मिलने को किसी चमत्कार की तरह देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति दुर्घटनास्थल पर मलबे के बीच से गीता के पन्नों को दिखाते नजर आ रहा है। मलबे में बुरी तरह जले और टूटे-फूटे विमान के हिस्सों के बीच भगवद गीता का सुरक्षित मिलना चमत्कार माना जा रहा है, बल्कि यह लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बना है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा गीता के पन्ने दिखाते हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों की भावना को छुआ है।
इसी बीच लंदन स्थित एक हिंदू मंदिर में करीब 100 लोग एकत्र हुए और मृतकों की आत्मा की शांति तथा पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की। योगविवेकदास स्वामी ने कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रार्थना ही सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने कहा कि यह समय सामूहिक संवेदना और आत्मचिंतन का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *