Spread the love

पता लगने पर पति ने पत्नी की उसके प्रेमी के साथ कोर्ट में शादी करा दी
अमेठी। देश में इनदिनों पति पत्नी और वो से जुड़े मामले बहुत चर्चा में है। इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया हैं, लेकिन ये कुछ अलग है। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक पति को जब अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों बारे में पता चला, तब पति ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। शख्स ने अपनी ही पत्नी की उसके प्रेमी के साथ कोर्ट में शादी करा दी।
पूरा मामला दरियाव गांव का है। निवासी सतई की शादी 13 साल पहले कुटमारा गांव निवासी राम प्रसाद की बेटी सीमा से हुई थी। शादी से पहले सीमा का किसी शिवानंद नाम के शख्स के साथ प्रेम प्रसंग था। शादी के 13 साल बीतने के बाद भी प्रेम अब तक चला आ रहा था। लेकिन एक सप्ताह पहले सतई ने अपनी पत्नी सीमा को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।
इसके बाद सतई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लेकिन सतई ने कोई खौफनाक कदम उठाने की जगह दोनों शादी कराना सही माना। इसके बाद तहसील जाकर उनकी कोर्ट मैरेज करवा दी, जिसके बाद प्रेमी शिवानंद अपनी प्रेमिका को लेकर जीवन बिताने के लिए अपने घर चला गया।
वहीं सीमा के पिता भी अपनी सहमति जताकर बेटी के साथ खड़े हुए। उन्होंने बेटी के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि हमारी बेटी जिससे प्रेम कर रही थी उसी के साथ गई है। इसके लिए हमें कोई एतराज नहीं है। सतई ने बताया कि पत्नी को एक सप्ताह पहले उसके प्रेमी के साथ देखा था। मैंने 13 साल पहले सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसमें तोड़ते हुए उसकी शादी उसकी इच्छा के अनुसार उसके प्रेमी के साथ करवा दी है और अब वहां आजाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *