Spread the love

हापुड़। यूपी में हापुड़ जिले के एक मदरसे के हाफिज पर 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी हाफिज वसीम पिछले दो महीनों से लड़की को वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। जब लड़की के परिजनों को इसका पता चला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक लड़की अपने गांव के ही एक मदरसे में पढ़ने जाती थी। हाफिज वसीम जो मदरसे के छत पर बने कमरे में रहता था, उसने दो माह पहले लड़की को कमरे में किताब लेने भेजा जैसे ही लड़की कमरे में गई, वसीम वहां पहुंच गया और उसने लड़की का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने लड़की का वीडियो और फोटो बना लिए।
आरोप है कि वसीम ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। इस बात का डर लड़की को था, इसलिए वह चुप रही, लेकिन वसीम उसका फायदा उठाता रहा। उसने लड़की का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की के पिता ने बताया कि वसीम पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। उसने धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की गई, तो वह लड़की और उसके परिवार को जान से मार देगा। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *