Spread the love

सड़क हादसे में हुई मौत तो खुल गया दूसरी शादी का राज
अजमेर। अजमेर में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिली तो उनकी दूसरी पत्नी अस्पताल पहुंच गई। उसने मृतक की पहली पत्नी और बच्चों को सूचना दी। जब पहली पत्नी और उसके बच्चे आए तो उन्होंने मृतक की दूसरी पत्नी के साथ मारपीट शुरु कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और बीच बचाव कर मामला शांत किया। इधर, क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस एक्सीडेंट की पड़ताल में जुटी है। वहीं, मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वैशाली नगर जनता कॉलोनी में रहने वाले ईश्वरदास चेलानी सड़क हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर मृतक की पत्नी वहां पहुंची, जिसने मृतक की पहली पत्नी और उसके बच्चों को सूचना दी। इमरजेंसी के बाहर दूसरी पत्नी के साथ पहली पत्नी और उसके बच्चों और पुत्रवधू ने मारपीट कर हंगामा खड़ा कर दिया। दूसरी पत्नी का दावा था कि 22 साल पहले ईश्वर दास ने उसके साथ शादी की थी। जिसे गणेश गुवाड़ी में रखा था। दोनों पक्ष के हंगामा करने के बाद पुलिस ने बीच बचाव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *