Spread the love

दमोह : युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में क्वेस कॉर्प की ओर से टाटा मोटर्स के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 181 युवाओं ने ऑफलाइन पंजीयन करवाया। साथ ही 81 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने कहा युवा संगम कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान करना हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने कौशल को निखारने और रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

            जिला रोजगार अधिकारी एलपी लड़िया एवं आईटीआई प्राचार्य अभिषेक तिवारी ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा टाटा मोटर्स की टीम का आभार जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें विश्वास है कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक नए अवसर की शुरुआत करेगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में टाटा मोटर से आए नईम कुरैशी, एच.आर.क्वेस कार्पो तुषार नायले एवं वंदना राजपाल ने कम्पनी की विस्तृत जानकारी और मिलने वाली सुविधाओ के वारे में विस्तार से बताया। संस्था प्राचार्य विनय कुमार वर्मा, डॉ. जगदीश अहिरवार, टी.पी.ओ सोनू सोनी, मुकेश तिवारी कैरियर काउंसलर एवं संस्था का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *