Spread the love

कटनी । मानसून सत्र के दौरान बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटनें एवं जान-माल की क्षति को को कम करने के उद्धेश्य से निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी श्री सागर नायक सहायक राजस्व अधिकारी मोबाईल नंबर 7987837151 को नियुक्त किया गया है। निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा एक आदेशानुसार बाढ़ नियंत्रण कक्ष चार शिफ्ट में कार्य करेगा। प्रथम शिफ्ट प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, द्वितीय शिफ्ट दोपहर 12 बजे से सायं 6 बजे तक, तृतीय शिफ्ट सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक तीन तीन कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। वहीं रात्रि 12 बजे से प्रातः 6 बजे तक कुल 6 कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाकर आवश्यक निर्देश दिए गए है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारी जलभराव अथवा बाढ़ से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत पंजी में दर्ज करेंगे तथा यथासमय ही शिकायत के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को अवगत करावेंगें तत्पश्चात् संबंधित अधिकारी द्वारा शिकायत का निराकरण कराया जाकर पालन प्रतिवेदन दिया जायेगा। निगमायुक्त श्री दुबे ने बाढ़ बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को आपदा, जलभराव आदि की शिकायत प्राप्त होने पर व्हाट्सएप ग्रुप एवं दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारी को सूचना प्रेषित करने, बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संलग्न सभी कर्मचारी को अपने-अपने मोबाइल फोन हमेशा चालू रख आपस में संपर्क में रहकर समय-समय पर व्हाट्सएप ग्रुप का अवलोकन करने, बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संधारित उपस्थिति पंजी में भी सभी पालियों के कर्मचारी हस्ताक्षर करेंगे जिसका मूल्यांकन बाढ़ नियंत्रण अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन करनें के साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करनें हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *