Spread the love

नटराज कंपनी का काम देने के नाम से डलवाये पैसे, युवक ने थाने में की शिकायत

अशोकनगर। जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक मेडिकल संचालक युवक से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने फेसबुक पर नटराज कंपनी द्वारा काम दिए जाने का विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर फोन किया। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर 650 रुपए लेने से शुरुआत हुई। धीरे-धीरे युवक से पैसों की डिमांड बढ़ते गए और आखिरी समय तक 6 लाख 26 हजार 657 रुपए ठग लिए।
मंगलवार की रात के समय चंदेरी के पखन दरवाजा नरसिंह मंदिर के पास रहने वाले युवक प्रतीक जैन(28) ने उसके साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका मेडिकल स्टोर है। 17 सितंबर की शाम 5 बजे वह मोबाइल फोन पर फेसबुक चला रहा था तभी नटराज कंपनी का ऐड देखा था। जिसमें पेंसिल, रबर और कटर पैक करने का काम का विज्ञापन था। शुरुआती पैसे डलवाने के बाद माल मंगवाने का कहकर पैसे डलवाए गए, जिसमें युवक से कहा गया की बोनस के तौर पर सभी पैसे वापस कर दिए जाएंगे। कंपनी के रूल्स बताते हुए धीरे-धीरे करके पैसों की डिमांड बढ़ते गए।ठग बोले- पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली पैसा लगेगा: लगातार लाखों रुपए डलवाने के बाद शिकार हुए युवक को माल भेजने का झांसा दे दिया। उन्होंने कुछ देर बाद फोन करके कहा कि तुम्हारा माल अशोकनगर पहुंच गया है और पुलिस ने पकड़ लिया, ट्रक थाने में खड़ा है, ट्रक को छुड़वाने के पैसे लगेंगे। इसके बाद युवक से पैसे डलवा लिए। फिर कुछ देर बाद ठगों का फोन आया और बोले चंदेरी से कुछ पहले विक्रमपुर चौकी पर पुलिस ने फिर से गाड़ी रोक ली है ऐसा कहते हुए फिर से पैसे डलवा लिए। अखिरकार युवक समझ गया की वह ठगी का शिकार हो गया। इसके बाद पीडि़त ने चंदेरी थाना में मामले की शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *