Spread the love

वाटर केनन से पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ा, कई गिरफ्तार
जबलपुर। जबलपुर में बन रहे मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण को लेकर शनिवार को सियासत का पारा हाई रहा| कांग्रेस और भाजपा के बीच लोकार्पण को लेकर चल रहे वाक युद्ध के बीच कांग्रेस ने अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक शाम 4 बजे लावलश्कर के साथ दशमेश द्वार पहुंचकर लोकार्पण करने की कोशिश की यहां पर महानद्दा के पहले ही पुलिस ने बेरीकेटिंग कर रखी थी| कांग्रेसियों का हुजूम आगे बढ़ पाता इससे पहले पुलिस ने वॉटर केनन चलानी शुरु कर दी| कांग्रेसी नारे लगाते रहे, जनता का फ्लाईओवर जनता करेगी लोकार्पण| इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस ने कांग्रेसियों को भी गिरफ्तार किया| शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने इसे सत्ता पक्ष की मनमानी और पुलिस बल के सहारे लोकतंत्र की हत्या निरुपित किया| उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन शांतिपूर्वक लोकार्पण करने जा रहे थे पुलिस बल ने उन्हें रोका और बलपूर्वक गिरफ्तारी भी की| दरअसल कांग्रेस ने फ्लाईओवर के लोकार्पण में हो रही देरी पर कांग्रेस ने इसे भाजपा नेताओं के बीच चल रही श्रेय की लड़ाई बताते हुए जनता का फ्लाईओवर जनता करेगी लोकार्पण नारे के साथ लोकार्पण आंदोलन की घोषणा की थी| पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी तदाद में कांग्रेसजन आदि शंकराचार्य चौराहे (छोटी लाईन फाटक) में एकत्रित होने लगे थे| इधर दूसरी ओर महानद्दा के पास पुलिस ने सख्त बेरीकेटिंग कर रखी थी| वाटर केनन, दंगानिरोधक वाहन, व्रज सहित भारी तदाद में पुलिस बल तैनात था| कांग्रेसजनों का जैसे ही काफिला आगे बढ़ा पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया| कांग्रेसियों ने नारे बाजी शुरु की और आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर केनन (पानी की बौछारे) शुरु कर दी| भीड़ को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग करने की कोशिश भी की| उसके बाद कुछ कांग्रेसियों की गिरफ्तारी भी हुई, जिसके बाद उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया|
बहुत दिनों बाद एकजुट दिखी कांग्रेस…………..
प्रदर्शन में बहुत दिनों बाद एकजुट दिखी कांग्रेस, भीड़ में सम्मानजनक स्थिति थी| बहुत दिनों बाद कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के लोग और कांग्रेस पार्षद दल के सदस्य प्रदर्शन में नजर आए| जो कुछ बड़े चेहरे नदारद थे उनके बारे में बताया गया कि वे संगठन सृजन अभियान के तहत अपने अपने प्रभार वालें जिले में पर्यवेक्षक के तौर पर बाहर थे| लिहाजा उनके प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया| इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, अभिषेक चौकसे चिन्टू, पूर्व विधायक संजय यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद दल के सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष पंडा, अलोक मिश्रा, पार्षद हर्षित यादव, गुड्डू नवी, अतुल बाजपेयी, सतीश तिवारी, सतेंद्र चौबे, मनीष पटेल, अनुज श्रीवास्तव, प्रवीन्द्र सिंह चौहान, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन रजक , ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू चौबे, सुशीम धर, कपिल श्रीवास्तव, रज्जू सराफ, सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *