Spread the love

कटनी । नगर निगम सीमान्तर्गत नागरिकों की समग्र पोर्टल में समग्र आई.डी का आधार नंबर से शत-प्रतिशत ई- के.वाय.सी. का कार्य पूर्ण कराने हेतु निगम प्रशासन द्वारा अभियान स्वरूप कार्यवाही की जा रही है। निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक ने इस कार्य में संलग्न दलों को सभी वार्डो मे डोर-टू- डोर नागरिकों से संपर्क करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों की समग्र से आधार लिंक कराने की कार्यवाही निर्धारित समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। राज्य शासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस अभियान के दौरान जिले के नागरिकों के लिए समग्र आई.डी. का आधार से ई-के.वाय.सी. का कार्य एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, कियोस्क तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से भी कराया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रक्रिया सीधे समग्र पोर्टल www.samagra.gov.in एवं समग्र मोबाइल एप पर भी की जा सकती है। नोडल अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभियान के अन्तर्गत निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा ई केवायसी कार्य हेतु विशेष दल का गठन किया गया है, गठित दल द्वारा प्रत्येक वार्डों में डोर टू डोर जाकर शेष नागरिकों एवं परिवार के सदस्यों की ई केवायसी का कार्य किया जा रहा है। नोडल अधिकारी श्री पाठक ने नगर के सभी नागरिकों से शासन द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा है कि नागरिकों द्वारा ई केवायसी नहीं कराये जाने पर उनका नाम पोर्टल से पृथक हो सकता है। कारण विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएँगे,जिसके लिये वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *