CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 85?
Spread the love

घर कार्यालय सहित तीन जगह एक साथ मारें छापें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
इन्दौर। लगातार घपलों और घोटालों की सुर्खियों में रहने वाले इन्दौर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के नित नये मामले उजागर होते रहते हैं और उन पर सक्षम विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है ऐसे ही एक मामले में अब कई दिनों से मिल रही वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इन्दौर नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी चेतन पाटील के कार्यालय सहित तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। आज सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने नगर निगम परिसर में स्थित चेतन पाटिल के कार्यालय पर छापामार उसे सील कर दिया वहीं उसके घर पर तलाशी कार्रवाई जारी है।
चेतन पाटिल के खिलाफ लगातार आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिल रही शिकायतों के साथ उसकी अवैध संपत्ति से संबंधित जानकारी भी ईओडब्ल्यू टीम को मिली जिसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने निगम मुख्यालय तथा निगम की नई बिल्डिंग स्थित पाटिल के कार्यालयों और एम आर 10 स्थित उसके घर पर एक साथ छापा मारा। ईओडब्ल्यू टीम ने चेतन पाटिल के कार्यालय से कई महत्वपूर्ण कागज़ात और गुलमोहर कॉलोनी, स्थित निवास से भी महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार पाटिल ने अब तक की सेवा अवधि में आय से अधिक संपत्ति जुटाई है। शुरुआती जांच में ही टीम को करोड़ों की संपत्ति और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं जिन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि कितनी संपत्ति मिली है उन्होंने अभी कुछ भी बताने से साफ इंकार कर यह कहा है कि जांच पूरी होने के बाद एक-एक चीज की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। अभी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *