Spread the love

अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपा
जबलपुर। जिला मुख्यालय से करीब 16 किलो मीटर दूर पनागर में बिजली की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. कब बिजली गुल हो जाए, कब लो वोल्टेज और कब ट्रांसफार्मर साथ छोड़ दें कोई भरोसा नहीं है. सबसे बुरे हाला मौलाना आज़ाद वार्ड के हैं. इस वार्ड को तो मानो बिजली विभाग ने बिल्कुल उपेक्षित छोड़ दिया है. दस दिवसीय मुहर्रम का पर्व करीब है लेकिन विधुत व्यवस्था पूरी तरह छिन्न भिन्न है. नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप पटेल के नैतृत्व में नागरिकों ने विधुत मण्डल के अधीक्षण यंत्री और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गयी है कि मुहर्रम से पहले विधुत लाईन सुधारी जाए, बिजली गुल ना करके नियमित रूप से विधुत आपूर्ति की जाए और लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए. इस मौके पर पार्षद बाबू खान, पार्षद मंज़ूर अली, अयूब खान, राजा श्रीवास्तव, ख़्वाजा खान, सुल्तान खान, हनीफ़ खान, कैशू खान, अल्ताफ़ अली, अनस खान, हुसैन शाह, रेहान अली, तालिब खान, वसीम खान, नासिर होटल, तौसीफ़ बेग सहित कई नागरिकों ने अधिकारियों को रोज़ाना की समस्या से अवगत कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *