Spread the love

परिवार का इकलौता बेटा था मृतक, पिता करते है पुजारी का कामपुलिस मोबाइल की जॉच के साथ ही रूम पार्टनरो से भी पूछताछ करेगी।
भोपाल / पन्ना। पिपलानी थाना इलाके में स्थित पटेल नगर मल्टी में पॉच रुम पार्टनर के साथ किराये से रहने वाले टीआईटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे फिलहाल जान देने का कारण साफ नहीं हो सका है। जॉच टीम ने छात्र का मोबाइल जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया की मूल रुप से पन्ना का हरने वाला मुदित पटेरिया पिता कांताप्रसाद पटेरिया (23) अन्य पॉच रुम पार्टनरो के साथ पटेल नगर मल्टी के फ्लैट में किराये से रहते हुए टीआईटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। मुदित परिवार का इकलौता बेटा था, उसकीकी एक बहन है, जबकि पिता कामता प्रसाद पन्ना के एक मंदिर के पुजारी हैं। बताया गया है की बीती रात मुदित ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। अगली सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से नहीं आया तब साथ रहने वाले दोस्तों ने दरवाजा बजाने के साथ ही कई आवाजे लगाई। लेकिन न तो दरवाजा खुला और न ही अंदर से कोई जवाब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर शव को बरामद करते हुए उसे पीएम के लिये रवाना कर दिया। पुलिस को घटनास्थल की छानबीन के दौरान कमरे और मृतक की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भोपाल पहुच गये थे। मर्ग कायम कर बुधवार को शव का पीएम कराने के बाद परिवार वालो को सौंप दिया गया परिजन शव लेकर पन्ना के लिए निकल गए। जॉच टीम का कहना है कि फिलहाल शोकाकुल होने के कारण परिजनो के बयान दर्ज नहीं किए जा सके। आगे की छानबीन में पुलिस मोबाइल की जॉच के साथ ही उसके कॉलेज के करीबी दोस्तों और साथ रहने वाले रूम पार्टनरो से भी पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *