Spread the love

रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आज सागर मे

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के उद्योग पति, उद्यमियों से कहा बहुत बड़ा अवसर है सागर में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आज 27 सितंबर को मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में होने जा रही, इसमें देश-विदेश के इन्वेस्टर्स और लोकल इन्वेस्टर्स भी भाग ले रहे है। दमोह की भी इसमें पूरी तैयारी है, यहां के इंडस्ट्री के जितने प्रतिनिधि, उद्योगपति, उद्यमी, स्टार्ट अप चलाने वाले है, सभी के साथ एक बड़ी मीटिंग की गई थी, मीटिंग में उन सभी से सुझाव आमंत्रित किये थे और उन सुझावों को राज्य शासन की ओर भेजने का काम किया था। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हमारे यहाँ से लगभग 500 के करीब उद्यमियों ने समिट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है और वहाँ पहुँचेंगे, उनमें बड़ा उत्साह है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जी ने एक समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की थी, जिसमें हमारे इंडस्ट्रियलिस्टों ने अपनी बात मुख्यमंत्री जी के सामने रखी है। हमारा जिला कृषि प्रधान जिला है, कृषि, डेयरी, उद्यानिकी, फ़ूड प्रोसेसिंग इससे संबंधित उद्योग हमारे यहाँ बड़े पैमाने लगे और हम लोकल इंडस्ट्रीज को कितना अधिक से अधिक फायदा दे सकते हैं, प्रोत्साहन दे सकते हैं, इस पर हम काम कर रहे हैं।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हमारे क्षेत्र का जो चना है, एक जिला, एक उत्पाद के अंतर्गत चयनित उत्पाद है इस चने की ब्रांडिंग दमयंती चने के नाम से प्रारंभ कर दी है, इसकी एक बड़ी प्रदर्शनी हम लोग इस रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में लगाने जा रहे हैं। इसके अलावा पर्यटन आधारित जो उद्योग है, जो कि पर्यटन की दृष्टि से बड़ा समृद्ध क्षेत्र है और यहाँ पर पर्यटन से रोजगार उत्पन्न करने के लिए एक प्लान बनाया है, जो कि कॉन्क्लेव में सामने रखा जाएगा। इस प्रकार से ना केवल बड़े उद्योग बल्कि एम.एस.एम.इ. और कुटीर उद्योग तीनों तरह के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्धता से काम किया जायेगा। उन्होंने कहा लगातार उद्योग संघों के साथ बैठके होती रहेंगी। हर महीने में कम से कम एक बार तय किया है कि इनके साथ बैठेंगे और इनकी समस्याओं को हम सुलझाएंगे। हटा क्षेत्र में एक नया औद्योगिक क्षेत्र का भी विकास करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इस प्रकार कुल मिलाकर उद्योगों के लिए एक अनुकूल माहौल बनाना, ताकि कम से कम लोगों का पलायन और अधिक से अधिक रोजगार लोगों को मिले। इस उद्देश्य के साथ हम इस रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *