
अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान द्वारा टीम का गठन किया गया। जिसके द्वारा शहर में विभिन्न जगहों पर लगातार दविस देकर कार्यवाही कर रही है जिसके चलते एक बड़ी सफलता आज गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात कोतवाली पुलिस के हाथ लगी। जिसमें रात्रि में अंधेरे का फायदा लेकर संजय राय पुत्र माधो प्रशाद उम्र 35 साल निवासी तारई थाना पिपराई को बियर की 10 पेटी तथा 9 पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग 80 हजार हजार रुपए के साथ एक बलीनो कार के साथ लगभग 5 लाख 80 हजार रुपए के साथ धर दबोचा जिस पर से थाना कोतवाली में 34(2) आबकारी एक्ट का मुकदमा कायम कर आरोपी से उक्त सम्बन्ध में पूछताछ कर न्यायालय पेस किया जाएगा।
