जिलाध्यक्ष और सांसद ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत फुटेरा वार्ड नंबर 2 में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे, एवं स्वयं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व भर के दिग्गज देश भारत से मित्रता करने के लिए खुद आगें आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है सभी वार्ड वासियों का यहां अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराने आ रहें हैं। सामान्यत हम सभी को समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहना चाहिए। सांसद राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछलें दस वर्षो में देश की आन, बान, शान को उस मुकाम पर ला खड़ा किया है। जिसके आगे आज विश्व भर के दिग्गज देश भारत से मित्रता करनें के लिए खुद आगे आ रहें है। प्रधानमंत्री द्वारा एक से बढ़कर एक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रहीं है। जिसका लाभ सभी तबके के लोगों को मिल रहा है। जनता के स्वास्थ्य और इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान योजना के माध्यम से उनका इलाज हो रहा है। प्रधानमंत्री आयुष औषधि केंद्र से कम रेट पर जेनेटिक दवाईयां मिल रही है।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला महामंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, पार्षद गणेश जाटव, मनीष शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, राजुल चौरहा, सृजन असाटी सहित कार्यकर्ताओं और वार्ड वासियों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
