Spread the love

कैंसर जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

सिवनी – सितंबर माह को मध्य प्रदेश में बाल केंसर जागरूकता माह के राय में मनाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य बाल कैंसर को जड़ मूल से समाप्त करना है, इस उद्देश्य को लेकर सामजिक संस्था कैनकिड्स…किड्सकैन मुंबई के तत्वावधान में भोपाल से बाल केंसर जागरूकता रथ निकाला गया जो बैतूल, छिंदवाड़ा होते हुए सिवनी पहुंचा।
जहां बचपन के कैंसर जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिसमें 11 कैंसर सर्वाइवर् और 2 कैनकिड्स स्टाफ ने भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य बचपन के कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में प्रारंभिक पहचान की आवश्यकता पर जोर देना था।
अभियान का शुभारंभ सिवनी कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन से सौजन्य भेंट से किया गया, जहां एक कैंसर सर्वाइवर ने उन्हें गोल्डन रिबन पहनाया जो बचपन के कैंसर के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक है। कलेक्टर श्रीमती जैन ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बचपन के कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की यह पहल अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, उन्होंने इस प्रयास के लिए सभी बच्चों और सर्वाइवर्स को आशीर्वाद दिया।
अभियान को सफल बनाने में आंनद टीम सिवनी,सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन, समाज सेवी सुजीत जैन, योग गुरू नरेश मिश्रा, प्रशांत तिवारी, आर्जव नीलेश जैन, मंटू अग्रवाल रजवाड़ा के साथ केंसर विजेता विकास यादव सहित उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
अभियान के तहत सिवनी जिला अस्पताल और फुटबॉल स्टेडियम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैंसर की प्रारंभिक पहचान और त्वरित इलाज के महत्व पर जोर दिया गया। इस दौरान लगभग 13 सौ नागरिकों को कैंसर से बचाव के पर्चे वितरित किए गए, जिनमें प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी और इलाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी थी।
जागरूकता टीम ने सेंट फ्रांसिस स्कूल, महर्षि विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर पंहुचकर वहां नुक्कड़ नाटक आयोजित किया और अभी विद्यार्थियों के साथ गुरुजनों एवं स्टाफ को कैंसर के प्रति जागरूक किया और पर्चे वितरित कर प्रारंभिक पहचान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कैनकिड्स…किड्सकैन का परिचय
मध्य प्रदेश अभियान के प्रमुख केंसर विजेता विकास यादव ने बताया की कैनकिड्स…किड्सकैन भारत का एक प्रमुख एनजीओ है, जो देशभर में कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को समग्र देखभाल और सहायता प्रदान करता है। कैनकिड्स 141 से अधिक कैंसर सेंटर्स के साथ मिलकर काम करता है और बच्चों के इलाज, भावनात्मक समर्थन, शैक्षिक सहायता और परिवारों को सामाजिक – आर्थिक सहयोग प्रदान करता है। जिसका मध्य प्रदेश हेल्पलाइन नंबर: 83700 01226 है। कैनकिड्स हेल्पलाइन के माध्यम से सभी परिवार किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे इस लड़ाई में अकेले महसूस न करें। कैनकिड्स का यह प्रयास हर बच्चे को **जीवन रक्षक देखभाल और समर्थन प्रदान करने के लिए समर्पित है। सफल आयोजन की सिवनी के गणमान्य नागरिकों सहित शिक्षा जगत ने सराहना कर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *