Spread the love

छिंदवाड़ा – भारत शासन की सार्थक पहल स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत मध्य प्रदेश शासन के साथ छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागृत करते हुए विविध आयोजन किए जा रहे हैं।
अभियान का समर्थन करते हुए सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन द्वारा सत्कार इंटरनेशनल में स्वच्छता सभा का आयोजन किया जिसमें सत्कार ग्रुप से संजीव जैन, श्रेय सिंघई, सांसद प्रतिनिधि आशय सिंघई, बाल केंसर जागरूकता अभियान के विकास यादव सहित बड़ी संख्या में कैंसर सर्वाइवर सम्मिलित हुए।
सभी को दीपक राज जैन द्वारा एक पौधा मां के नाम लगाने, छिंदवाड़ा की स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने सहित कैंसर मुक्त हो भारत अपना की शपथ दिलाई और सभी से अभियान को सफल बनाने एवं जन जन तक पहुंचाने का अनुनय किया। कार्यकम अंत में सर्वोदय अहिंसा एवं सत्कार ग्रुप द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता लाने वाली सामाजिक संस्था कैनकिड्स – किड्सकैन मुंबई के सभी कैंसर सर्वाइवर का अभिनंदन कर उन्हे स्नेह भोज कराकर उनके सफल एवं सार्थक अभियान की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *