48 घंटे में कार्रवाई नहीं तो होगा घेराव : कांग्रेस

जबलपुर। जबलपुर में पद से स्थानांतरित होने के बावजूद डटे जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय का घेराव किया और पदमुक्त करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि घनश्याम सोनी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और सरकार के संरक्षण में कार्य कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि उनका स्थानांतरण 6 जून को भोपाल के लिए हो चुका है, लेकिन वह 17 दिन बाद भी जबलपुर में पद पर बने हुए हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही घनश्याम सोनी जबलपुर से भोपाल भाग गए। कांग्रेस ने इसे डर और सत्ता पर निर्भरता का संकेत बताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस कलेक्टर कार्यालय का उग्र घेराव करेगी।
घेराव में अभिषेक चौकसे चिंटू, मनीष चंसोरिया, मदन लारिया,निर्मल जैन, पप्पू वसीम, आरिफ बेग, प्रवेंद्र चौहान,रिजवान कोटी, रितेश गुप्ता,राजकुमार सोनी,जग्गू विश्वकर्मा, हुकुम चंद, संजय जैन,विक्रम ठाकुर, भरत पटेल, राहुल कोरी,बहार अंसारी, सुरेंद्र तिवारी,भावना निगम, खुर्शीद अंसारी, सुशीला कनोजिया, सहना ,पूजा सिंग,विष्णु विनोदिया, अंचित सोनी,आशीष शुक्ला, अशरफ मंसूरी, कैलाश ठाकुर, आनंद यादव, इमरान हुसैन सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे.
