Spread the love

पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने 3 आरोपी दबोचे
जबलपुर। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए फोटो अपलोड करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा सोशल नेटवकिंग साईट्स पर निगाह रखने हेतु सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है।
सोशल मीडिया सेल प्रभारी सतीश झारिया के नेतृत्व में आरक्षक शुभम दीक्षित, अभय, सुलेखा, तथा इंद्रजीत की गठित सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा जबलपुर जिले में आपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।
इसी दौरान थाना मझौली क्षेत्रांतर्गत सोशल मीडिया पर की जा रही आपराधिक गतिविधियों पर सोशल मीडिया सेल की निगरानी के आधार पर सटीक कार्रवाई की गई। पुलिस ने 3 आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।इसके अतिरिक्त 3 अन्य व्यक्तियों पर धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने शहर के लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें। इंटर नेट पर सोशल नेटवर्किंग साईट, जैसे फेस बुक, यू ट्यूब, वाट्सअप, ट्यूटर आदि के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो/पोस्ट एवं मैसिज अपलोड न करें, यह एक संज्ञेय अपराध है। असामाजिक तत्वों द्वारा यदि कोई से आपत्तिजनक वीडियो फुटेज एवं मैसिज अपलोड किया जाता है तो इस प्रकार के वीडियो फुटेज एंव मैसिज को किसी और से न ही शेयर करें, न ही लाईक करें, इसकी सूचना तत्काल अपने सम्बंधित थाने को दें। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *