Spread the love

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
जबलपुर। मप्र विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यहां कहा कि भाजपा के शासन काल में आदिवासी समाज का शोषण हो रहा है| आज भी प्रदेश के आदिवासियों के साथ भेदभाव किया जा रहा हैं उन्हें योजनाओं से वंचित रखा जा रहा हैं| दमोह के सिंग्रामपुर में वीरांगना बलिदान दिवस में शामिल होने से पूर्व जबलपुर में सर्किट हाउस में श्री सिंघार पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे| इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा भी मौजूद थे| पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री सिंघार ने गोंडवाना साम्राज्य की महारानी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि वीरांगना के नाम पर भाजपा वोट मांग रही है। आदिवासी समाज का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है| श्री सिंघार ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान आगे कहा कि आरएसएस के विचारधारा और नीति व नियमों को भाजपा जनता पर थोपना चाहती है, जो कांग्रेस कभी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह महाकौशल की जनता ने रानी दुर्गावती के अभेद किले की तरह कांग्रेस को मजबूत किया। भाजपा कभी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पायी, इसी तरह भाजपा के मंसूबों को नाकामयाब कर जनता कांग्रेस को समर्थन दें। संविधान और अपने अधिकारों की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री प्रधानमंत्री के चरणों में तीनों सेनाओं के नतमस्तक होने की बात कर सेना के गौरव को धूमिल कर रहे हैं। जिससे साफ है कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। इन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती आदिवासी समाज की वीर नारी थी जिन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई करते हुये अपना बलिदान दे दिया, लेकिन हार नहीं मानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *