दिव्यांग जनों को नमकीन, फल, मिष्ठान वितरित किए



छिंदवाड़ा – कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल की जिला अध्यक्ष संतोषी अनिल गजभिए की प्रेरणा से पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन गुरु चरण खरे के निर्देशन और जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी तथा नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के अध्यक्ष सोनू मागो के मार्गदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पोआमा स्थित दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में निवासरत एवं शिक्षण, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व सांसद नकुलनाथ का 51 वॉ जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दिव्यांग जनों को नमकीन, फल, मिष्ठान आदि वितरित किए गए तथा उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की । सभी ने मिलकर नकुल नाथ के लिए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आधार फाउंडेशन के संस्थापक और सक्षम के जिला अध्यक्ष इंजीनियर महेश किन्थ ने सभी का आभार व्यक्त किया और सांसद नकुल नाथ को आधार फाउंडेशन परिवार की ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजीव तिवारी, अजय मेद, पप्पू यादव, जय सक्सेना, नितिन उपाध्याय, हंसा दाढे, मंजू बेस, आशीष चौधरी, अल्केश रोलदे, प्रकाश मेहरोलिया, राहुल मालवी, आनंद राजपूत, सविता कनौजिया, अंबर दाढ़े, तारिकेश्वर काले, प्रतिभा ब्रम्हे, नेहा आम्रवंशी, अनिल इंगले, रोशन इंगले, विनोद काम्बले, मयंक गजभीए, अनिल गजभीए, सुमित भावरकर, नफीस भाई एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे । उपस्थित सभी पदाधिकारी ने आधार फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे दिव्यांग जनों की सेवा कार्य की सराहना की तथा भविष्य में भी दिव्यांगजनों का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
