Spread the love

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा चोरी लूट का ग्राफ़,पुलिस के लिया बना चुनौती

कटनी – स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में दिनों दिन चोरी,डकैती एवम् लूटपाट की घटनाओं का ग्राफ़ बढ़ रहा है।नेशनल हाईवे एवम् सुनसान सड़क मार्गों के बाद डकैतों ने घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।बताया जाता है कि चोर गैंग रात्रि के समय अपना निशाना बनाते है।तीन दिन पूर्व नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम छपरा में वापस कटनी की तरफ़ आ रहे राहगीरों को जो सड़क किनारे बाथरूम करने रुके थे तभी अज्ञात चाकूबाज़ 3 चोरों ने अपनी चाकू की नोक पर दो सोने की अंगूठी एवम् एक सोने की चैन लूट कर भाग गये थे।जिसके बाद पीड़ितो ने स्लीमनाबाद थाना पहुँचकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट लेख कराई थी।वही इसके पूर्व तिहारी पुलिया,भेड़ा टेक के पास भी चाकू से घायल कर लूट पाट कर वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।ताज़ा मामला रविवार की बीती रात ग्राम तेवरी में आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया गया ।जहाँ मुकेश सेन के घर से 5 लाख रुपये नगद 5 तोला सोना एवम् 2 किलो चाँदी की चोरी कर ले गये है।इसके अलावा सूरज श्रीवास की दुकान पर भी चोरो ने धावा बोला और दुकान में रखे हुए 4 हज़ार पाँच सौ रुपये लेकर फुर्र हो गये।वही विमल चक्रवर्ती के यहाँ भी चोरों ने धावा बोला किंतु असफ़ल रहे,येसे ही अन्य घरों में भी चोरों ने चोरी करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। चोरों के द्वारा चोरी की घटना नज़दीकी लगे सीसी टीवी में भी देखी गई जिनके पास बड़ी मात्रा में चोरी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले औज़ार लिये देखे गये।चोर इतने शातिर बदमाश थे जो हाथो व चेहरों में नाकाब लगाये हुए दिखाई दिये जिन्हें पहचाना भी नहीं जा रहा है।स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।रात्रि में लोगों को घर से बाहर निकलने में भी भय सताने लगा है।इसके पूर्व थाना क्षेत्र में घटित चोरी लूट की वारदातो को अंजाम देने वाले गिरोहों को स्लीमनाबाद पुलिस कई माह बीत जाने के बाद भी चोर लुटेरे गिरोह को पकड़ पाने में नाकामयाब है,और वारदातो में दिनों दिन ईजाफा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *