Spread the love

लोधीखेड़ा: – नगर लोधीखेड़ा में कायाकल्प योजना के अंतर्गत घटिया सीमेंट सड़क निर्माण को लेकर नगर के पार्षदों ने जिला कलेक्टर पांढुर्णा के नाम से अनुविभागीय अधिकारी सौसर को ज्ञापन सौंपा गया है ।
जिसमे उक्त पार्षदों द्वारा बताया गया है की नगर परिषद लोधीखड़ा के अतर्गत नगर में कायाकल्प योजना के अंतर्गत लाखों की लागत से श्री सत्यनारायण मंदिर से अंबारे के मकान बाजार चौक तक सीमेंट सड़क का निर्माण नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा किया है जो पहली बारिश में उखड़ रही हैं रोड निर्माण में मानक अनुसार सही मात्रा में रेत गिट्टी सीमेंट का मिश्रण नही किया गया है जिसके कारण उक्त सड़क कमजोर एवं जल्दी खराब हो रही है उक्त सड़क के निर्माण में समतल कम ज्यादा होने के कारण सड़क पर पानी कई जगह जमा रहता है जो लोगो के घरों में गाड़ियों के पहिए से उड़ता हैं। तथा साइडिंग नही भरने के कारण किनारे भी कम ज्यादा है जिससे लोगो को परेशानियां हो रही है उक्त घटिया निर्माण से आम जनता परेशान है उन्होंने मांग की गई है की उक्त सड़क निर्माण की उच्च स्तरिय जांच कर व्यवस्थित गणवत्तापूर्ण सीमेंट सड़क बनाना चाहिए।ज्ञापनकर्ताओ में प्रमुख रूप से पार्षद चिंधाबाई तायवाड़े,गीता ताई भोयर,विलास तायवाडे,दिनेश भोयर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *