

लोधीखेडा– एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना के माध्यम से पर्यवेक्षक निशा पुरिया के मार्गदर्शन में पोषण माह के अंतर्गत लोधीखेड़ा के शासकीय महाविद्यालय में”पोषण माह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया|जिसमें कॉलेज की छात्राओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई|पर्यावेक्षक श्रीमती पुरिया ने छात्राओं को पौष्टिक सब्जी, मोटे अनाज सहित भोजन में कौन से तत्व शामिल करना और कौन से नही के संबंध में जानकारी दी गई और विटामिन का महत्व तथा उसकी पूर्ति हेतु सब्जियों का सेवन करने के बारे में बताया|डॉक्टर दीवान द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी|वही कालेज छात्राओ के लिए पोषण आहार विषय पर क्विज प्रतियोगीता आयोजित की गई जिसमें छात्राओ ने भाग लेकर पुरस्कार जीते|इस दौरान आंगणवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा हरी सब्जियां और व्यंजनों की प्रर्दशनी लगाकर इससे मिलने वाले पोषक तत्व और विटामिन को प्रर्दशित किया गया|उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्षा अर्चना जायसवाल,पार्षदगण,कालेज के प्राचार्य पाटिल सर और उनका स्टॉफ,स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ, तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ सहित कॉलेज की छात्राएं मौजूद रही|
