
छिंदवाड़ा। सांसद श्री बंटी विवेक साहू को लोकसभा की उपभोक्ता मामले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है।
खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति 24 विभागों से संबंधित स्थायी समितियों में से एक है। यह लोक सभा सचिवालय द्वारा संचालित है। समिति में 31 सदस्य होते हैं, अर्थात 21 लोक सभा के सदस्य, जिन्हें लोक सभा अध्यक्ष द्वारा लोकसभा के सदस्यों में से नामित किया जाता है और 10 राज्य सभा के सदस्य, जिन्हें राज्य सभा के सदस्यों में से राज्य सभा के सभापति द्वारा नामित किया जाता है। समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा के सदस्यों में से अध्यक्ष द्वारा की जाती है। अधिकार क्षेत्र उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय स्थायी खाद्य उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण के अधिकार क्षेत्र में आता है।
