नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुँचे 970 मरीजों में से 19 को किया रेफर*

छिंदवाड़ा। 100 दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य की श्रृंखला में शुक्रवार को अमरवाड़ा नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 970 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें 951 का उपचार कर मरीजों को निशुल्क दवाईयां वितरित की गई, 19 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अमरवाड़ा नगर में स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम किए जा रहे हैं इसी के तहत जिले भर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है स्वास्थ्य शिविर में हमारे बुजुर्गों जिनको मोतियाबिंद की बीमारी है और वे अपना इलाज नहीं कर पाते हैं उनको भी चिन्हित किया जा रहा है और उनके मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे हैं साथ ही सिकल सेल से पीड़ित मरीज को भी इसमें चिन्हित किया जा रहा है शिविर में प्रमुख रूप से कमलेश शाह विधायक, टीकाराम चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र जैन, श्रीमती नविता विनोद चौरसिया, नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ,संतोष पटेल ,हेमकरण धुर्वे, अनिल सिंघई, विजय झांझरी, दीपक खंडेलवाल , प्रभु नारायण नेमा, नीरज भारद्वाज और अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
