Spread the love

दमोह। विधानसभा क्षेत्र जबेरा के मंडल बनवार में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती का आयोजन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मध्य प्रदेश शासन की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लोधी बूथ क्रमांक 9 पर पहुंचे। जहां पंडित श्री दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत नवीन सदस्यों को भाजपा से जोड़ा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि जनसंघ की स्थापना के संस्थापक श्री उपाध्याय थे वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उन्होंने कहा कि राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुएl इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *