Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) के एसपी सहित 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।
राजेश कुमार मिश्रा को लोकायुक्त ग्वालियर एसपी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। समर वर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू उज्जैन भेजा गया। अनिल विश्वकर्मा को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू जबलपुर स्थानातंरित किया गया। वहीं पल्लवी त्रिवेदी को एआईजी ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल से एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया। संजय साहू को पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर से एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया। सुनील पाटीदार को भोपाल ईओडब्ल्यू में बतौर एआईजी से पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त रीवा स्थानातंरित किया गया। अंजुलता पटले को उप सेनानी, 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर से पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर, यास्मीन जहरा जमाल को एएसपी, पीटीसी भौंरी भोपाल से एआईजी पुलिस मुख्यालय, निरंजन शर्मा को एएसपी ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त ग्वालियर, आनंद यादव को एडीसीपी जोन-4 नगरीय पुलिस इंदौर से पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त उज्जैन भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *