Spread the love

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा ग्राम फुटेरा स्थित किराना दुकानों में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए किराना दुकानों में विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की जांच की गई। कार्यवाही में सरिया रोड स्थित जैन मेडिकल एंड जनरल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित ग्रीन चिली एवं टोमैटो केचअप के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह पटेरा नगर स्थित मेडिकल दुकानों का औषधि निरीक्षक द्वारा जांच की गई। औषधि निरीक्षक द्वारा ग्राम फुटेरा में जैन मेडिकल, अरिहंत मेडिकल एवं असाटी मेडिकल का निरीक्षण किया गया। जैन मेडिकल से दवाईयों के नमूने जांच हेतु लिए गए। महावीर मेडिकल, मुकेश मेडिकल एवं अभय मेडिकल मौके पर बंद पाई गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *