Spread the love

दमोह: जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने बताया कि गर्भावस्था दौरान हर गर्भवती महिला को चिकित्सीय जांच सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्यम मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक चिकित्सकों की उपस्थिति में लगाये गये। चिकित्सकों ने आयुष्मान आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मढियादो, हिनोता, शाहपुर सोनकिया, बांसाकला, नोहटा, बांदकपुर, अभाना, तेजगढ़, सर्रा में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाऍ दी गई। जबकि विकासखंड बटियागढ़ में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र में सीएचओ ने सामान्य गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया।

डॉ. रीता चटर्जी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत ग्रामों से पहॅुची अपंजीकृत गर्भवती महिलाओं एवं अनियमित मासिक चक्र वाली 327 महिलाओं की शारीरिक स्वास्थ्य जांच और नैदानिक परीक्षण किया गया। डॉ. चटर्जी ने बताया कि क्लीनिक में पहॅुची गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम टैबलेट का वितरण भी किया गया।

इन स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों द्वारा दी गई सेवायें

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका छाबडा ने पथरिया के सदगुवां सेक्टर के हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जबेरा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रौड में स्किल लैब प्रशिक्षित डॉ. गीता वर्मा, नोहटा में डॉ. अभिषेक मोदी और तेन्दूखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजगढ़ में डॉ. प्रियंका शर्मा और सर्रा में डॉ. संजय विश्वकर्मा ने गर्भवती का स्वास्थ्य जांच कर समुचित उपचार सेवा दी। इसी प्रकार हटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मढियादो में डॉ के.सी. आर्य ने महिलाओं की जांच कर समुचित उपचार सेवायें दी गई। हिण्डोरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांदकपुर में डॉ. रंजीता गांगरा, अभाना में डॉ. शिरिष जैन ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर समुचित उपचार सेवा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *