Spread the love

महिला पहुंची दुकान में साथी खड़ा रहा बाहर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
भोपाल। अवधपुरी थाना इलाके में शातिर बंटी-बब्ली द्वारा एक ज्वैलर्स की दुकान से नजरे बचाकर सोने के टॉप्स और सोने की बाली चोरी करने का मामला सामने आया है। बताया गया है की युवक-युवती ज्वेलरी शॉप पर दोनो ग्राहक बनकर पहुंचे थे। इस दौरान युवक बाहर ही खड़ा रहा, और युवती ने दुकान से माल उठाकर उसे दे दिया। चोरी की यह वारदात शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। थाना पुलिस के अनुसार सुरभि मोहनी होम्स अवधपुरी में रहने वाले हितेश गांधी ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की उनकी समन्वय नगर मेन रोड पर गांधी जेम्स एण्ड ज्वेलर्स नाम से दुकान है। बीते दिन दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उन्हें दुकान खोली थी। थोड़ी देर बाद ही एक महिला जेवरात खरीदने के लिये उनकी शॉप में पहुंची, जबकि उसके साथ आया युवक दुकान के बाहर खड़ा हो गया। भीतर आई ने उन्हें सोने के लॉकेट, टॉप्स और बाली दिखाने को कहा। जब वह महिला को जेवर दिखा रहे थे, उसी दौरान उसने उनकी नजरो से बचकर सोने का टॉप्स उठाकर शॉप के बाहर खड़े अपने साथी को दे दिए, उसने फौरन ही उसे अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद महिला ने फिर चकमा देकर सोने की बाली उठाकर अपने पास छिपा ली। इस दौरान महिला ने तीन हजार रुपए का एक जेवर खरीदा था। बाद में वह वापस चली गई। उसके जाने के बाद स्टॉक कम होने का संदेह होने पर जब उन्होनें सीसीटीवी फुटेज चैक किये तब उन्हें बंटी-बब्ली की करतूत का पता चला। शिकायत की जॉच के बाद मामला कायम कर पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *