
दमोह। समाजवादी पार्टी ने आज दमोह जिले में किसानों के हितों की आवाज को बुलंद करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम यादव के नेतृत्व में दमोह जिला कलेक्टर महोदय श्री सुधीर कुमार कोचर को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में किसानों को फसलों के लिए उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और आवारा पशुओं के कारण हो रहे सड़क हादसों में पशुओं और व्यक्तियों की हो रही मौतों को रोकने और उनकी सुरक्षा एवं प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। जिसमे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एड. सीताराम यादव, राम यादव, राजू यादव, शीतल राय, एड. अनरत सिंह लोधी, रामेश्वर कुशवाहा, जागेश्वर कुशवाहा, अजय राम यादव, राज यादव, शारदा यादव, गुड्डू यादव, राज यादव सहित समस्त समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
