Spread the love

जबलपुर। क्राईम ब्रांच, सिविल लाईन और गढ़ा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 किलो 835 ग्राम गांजा और दो मोबाइल जब्त किए है जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 2 लाख 37 हजार रुपए बताई गई है|
सिविल लाईन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि क्राईम ब्रांच और सिविल लाईन पुलिस ने गत रात मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 के पास पार्किंग बूथ के पीछे आरोपी रूपेश कुमार, तुषार जाटव और अभिषेक विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया, इनके पास से 6 किलो गांजा दो मोबाइल जब्त किए गए है|
इसी तरह गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि गत रात क्राईम ब्रांच और गढ़ा पुलिस की टीम ने गंगासागर तालाब मंदिर के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही शारदा चौक गढ़ा निवासी 42 वर्षीय महिला यशोदा ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 835 ग्राम गांजा जब्त किया है| पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *