Spread the love

रोहित साहू

हटा/शासन की मंशा अनुसार हितग्राही मूलक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से हटा ब्लाक की ग्राम पंचायत बर्धा में आज जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया,कलेक्टर सुधीर कोचर औऱ वहटा sdm राकेश मरकाम के निर्देश पर नायब तहसीलदार हटा शिवराम चढ़ार की उपस्थिति में सभी विभागों के स्टॉल शिविर में लगाए गए,ग्राम पंचायत बर्धा क्षेत्र के करीब 720 लोगो ने आवेदन किए जिसमे से 103 हितग्राहियों का मौके पर ऑनलाइन निराकरण किया गया जबकि शेष 617 आवेदन प्रक्रिया में शामिल किए गए,शिविर में आए हितग्राहियों ने आधार कार्ड बनबाने,अपडेट करने,जन्म म्रत्यु प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,समग्र आईडी,ई के वाय सी,पी एम किसान सम्मान योजना,फौती नामांतरण, आधार लिंक,व्रद्ध पेंशन,लाडली बहिना योजना सहित कई योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन किए,जिनसे सम्बंधित विभागों के कर्मचारियों ने हितग्राहियों की आवश्यक कार्यवाही कर कार्य प्रक्रिया की और लोगो का समाधान किया
नाइब तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने शिविर मैं उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन करते हुए सभी से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की साथ ही प्रशासनिक अम्ल और कर्मचारियों द्वारा सदैव सहायता व समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *