Spread the love

जबलपुर। गोरखपुर थानांतर्गत एक्सिस बैंक की कटंगा शाखा के एक अधिकारी ने एक फर्म के संचालक को एनपीए का भय दिखाकर ५५ लाख रुपये से ज्यादा की राशि फर्म के खातों में जमा कराने के बाद हड़प ली। फर्म के संचालक ने जब अधिकारी से संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। बैंक के अधिकारियों ने फर्म संचालक को जानकारी दी कि उक्त अधिकारी का एक सप्ताह से कोई पता नहीं है। लाखों का गबन करने वाले उक्त अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि जेडीए कालोनी कटंगा गोरखपुर निवासी विनोद कुमार सविता की दो फर्म विनोद एण्ड एसोसिएट्स व पोरस ग्रुप फर्मलेंड है। दोनो फर्मों का खाता एक्सिस बैंक कटंगा में है। फर्म के खातों का संचालन करने विनोद का एक्सिस बैंक कटंगा शाखा में आना जाना लगा रहता है। जिसके कारण विनोद की एक्सिस बैंक कटंगा शाखा के उप प्रबंधक अंकित पटेल से अच्छी जान पहचान हो गई थी। अंकित पटेल, फर्म के खातों के संचालक में विनोद की मदद करता था। दिसंबर २०२४ से मार्च २०२५ तक अंकित पटेल ने विनोद की एनपीए वाले खातों की जानकारी देकर कहा कि उसकी फर्म के खातों में भी एनपीए बढ़ रहा है। यदि वह इन खातों में आवश्यकता की राशि जमा कर दे तो इन्हें एनपीए से बचाया जा सकता है। जिससे बैंक की छबि भी बनी रहेगी वहीं खातेदार को रकम जमा करने पर १० प्रतिशत राशि का लोन दोबारा मिल सकता है। उक्त रकम दो दिनों के भीतर खाते में वापस आ जाएगी। जालसाज बैंक उप प्रबंधक की खातों में आकर विनोद ने अपनी दोनों फर्मों के खाते में ५५ लाख १२ हजार ८०० रुपये के चेक जमा करा दिए। जब दो दिनों बाद उक्त रकम खातों में वापस नहीं आई तो उसने पता किया तो जानकारी मिली कि उप प्रबंधक अंकित पटेल एक हफ्ते के अवकाश पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *