
16 को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन निकालेंगे रैली, सौपेंगे ज्ञापन
खरगोन। केंद्र सरकार द्वारा वित्त विधेयक पारित किया जाकर आठवें वेतनमान के लाभ को लेकर पेंशनरों के बीच संशय का माहौल है। इस संशय को दूर कर स्व. डीएस नाकरा द्वारा 1980 में दायर रीट की सुनवाई करते हुए पांच सदस्यीय खंडपीठ द्वारा दिए गए फैसले को लागू करने की मांग को लेकर 15 जुलाई को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन जिला मुख्यालय से आवाज बुलंद करेगा। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष इंजी. राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि 15 जुलाई जिला मुख्यालय पर प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से पेंशनरों का एकत्रितकरण होगा। इसके बाद रैली निकाली जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन वरिष्ठ राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के आह्वान पर देशभर में एक साथ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम सौंपे ज्ञाप में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए 8वें वेतनमान में 1 जनवरी 2016 के पहले एवं इसके बाद सेवानिवृत हुए पेंशनरों के बीच लाभ का संशय पैदा कर दिया है। इसके खिलाफ पेंशनर एकजुट हुए है। श्री पाटीदार ने बताया आठवें वेतनमान की संशोधित पेंशन स्कीम लागू करने में मूल्य वृद्धि एवं रुपए के गिरते हुए मूल्य का वर्णन किया गया है। क्या पेंशनरों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। हमें 8 वे वेतन आयोग का लाभ मिलना चाहिए। हमारी मांग है कि पेंशनरों को पूर्व प्रदत्त सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाए। एसोसिएशन ने जिलेभर के पेंशनरों से इस आंदोलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की मांग की है।
