
फरियादी की बेटी को परेशान करने की नियत से करता था कॉल
भोपाल। हबीबगंज पुलिस ने एक कारोबारी को खुद को सुप्रीम कोर्ट के जज बताकर मानसिक रुप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। आरोपी कारोबारी को रात 2 बजे फोन कर बेटी के साथ अलीगढ़ में पढ़ने की बात कर परेशान करता था। थाना पुलिस ने बताया कि सौरभ अरोरा पुत्र नरेन्द्र पाल सिंह (41) ब्रिटिश पार्क में रहते वह निजी कंपनी में नौकरी करते है। उनके पिता नरेन्द्र पाल सिंह (67) कारोबारी है, उनकी 10 नंबर मार्केट पर दुकान है। सौरभ ने पुलिस को बताया कि पिता के मोबाइल पर दिसंबर माह से एक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9045023414 से कॉल कर परेशान करहै। रहा था। वह खुद को एन कोटेवश्वर नाम से सुप्रीम कोर्ट का जज बताता था। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपी उमंग परिहार पिता चेतन प्रकाश परिहार (25) ग्रीन पार्क अपार्टमेंट ग्वासरी बायपास अलीगढ़ को गुरुग्राम (हरियाणा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया की आरोपी अलीगढ़ में ट्रेनी पायलट की पढ़ाई कर रहा था। उसके साथ कारोबारी की बेटी भी पढ़ाई कर रही थी। दोनों परिचित थे। युवती द्वारा आरोपी से बात नहीं करने पर परेशान करने की नीयत से पिता को फोन करने लगा। आरोपी युवती के पिता को बताता ,था कि उसका बेटा उनकी बेटी के साथ अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
