
कटनी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से मिली 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि से कटनी नगर की वार्ड क्रमांक 17 की दुबे कालोनी निवासी श्रीमती ममता गुप्ता अपने पक्के आवास का सपना अब पूरा कर सकेंगी। श्रीमती ममता गुप्ता कहती हैं कि यह योजना हमारे जैसे गरीबों के लिए वरदान है। वो कहती हैं कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की 2 लाख 50 हजार रुपए की किश्त का सिंगल क्लिक से वितरण किया गया। जिसका स्वीकृति पत्र भी नगर निगम कटनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुझे प्रदान किया जा चुका है।
श्रीमती ममता बताती हैं कि उनका परिवार कच्चे मकान में रहता है। कच्चा मकान होने की वजह से बारिश में छत से पानी टपकने की समस्या का सामना करने का डर हमेशा सताता है। हमेशा से मेरा यह सपना था कि स्वयं का पक्का घर बनाकर अपने बच्चों की अच्छे से परवरिश कर सकूं। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अपना मनचाहा घर नहीं बना सकी। श्रीमती ममता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिली सहायता राशि से वे अब अपने पक्का घर बनाने के सपने को जल्द ही पूरा कर पाएंगी। प्रधानमंत्री आवास के रूप में उन्हें बड़ी सौगात मिलने से वो और उनका परिवार बहुत खुश हैं। श्रीमती ममता और उनका परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।
