Spread the love

कटनी। निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा अतिरिक्त आदेश जारी करते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर गोवंशों के आवारा रूप से विचरण एवं जमावड़े को चिन्हित करते हुए यथा समय ही हांका गेंग के माध्यम से गोवंश को सुरक्षित कांजी हाउस व गौशाला में भेजे जाने हेतु विशेष दल का गठन किया है।
निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा जारी आदेश मे अधिकारियों के साथ तीन-तीन अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए आवारा मवेशियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु क्षेत्रों का आवंटन किया है। जिसमें कटनी नगर निगम सीमा प्रारंभ पीरबाबा से माधवनगर गेट तक प्रभारी सहायक यंत्री अनिल जायसवाल को, माधवनगर गेट से मिशन चैक तक आदेश जैन, मिशन चैक से बस स्टैंड तक सुनील सिंह, बस स्टैंड से पन्ना मोड़ जैन स्तंभ से चाका कटनी नगर निगम सीमा समाप्त तक तथा इंदिरा नगर बायपास तक अश्वनी पांडेय उपयंत्री को प्रभार सोंपा गया हे।
वहीं चांडक चैक से खिरहनी ओवर ब्रिज तक तथा नई बस्ती से आदर्श कॉलोनी चांडक चैक तक उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी, खिरहनी ओवर ब्रिज से रपटा तक एवं तिलक कॉलेज तक उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव को, आजाद चैक,गाटरघाट से कैलवारा नगर निगम सीमा समाप्ति तथा प्रजापति मोहल्ला से श्री सत्यनारायण अग्रहरि जी के घर तक उपयंत्री पवन श्रीवास्तव को, आजाद चैक से झंडा बाजार, सराफा बाजार, सुभाष चैक से रेलवे स्टेशन तक प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह को, मिशन चैक से कोतवाली, सुभाष चैक, विश्वकर्मा पार्क,गणेश चैक से व्ही,आई.पी रोड से रेलवे स्टेशन तक तथा एस.बी.आई चैक,मुड़वारा स्टेशन, लक्ष्मीबाई चैक से फायर स्टेशन होते हुए सिविल लाइन क्षेत्र तक अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, सागर पुलिया से साउथ स्टेशन, लखेरा, मंगल नगर छपरवाह से नगर निगम सीमा समाप्ति तक एवं बालाघाट,गायत्री नगर से सिविल लाइन तक उपयंत्री संजय मिश्रा को एवं माधवनगर गेट से सर्किट हाउस, एसीसी, उप कार्यालय से अमीरगंज रोड, इमलिया रोड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, कुम्हार मोहल्ला से विश्राम बाबा गेट तक उपयंत्री जे.पी.सिंह की ड्यूटी लगायी है।
श्री दुबे ने गठित दल को अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने तथा उपायुक्त,कार्यपालन यंत्री एवं राजस्व अधिकारी को भी इस कार्य की निगरानी किए जाने हेतु निर्देशित करते हुए निरीक्षण के दौरान सड़कों पर गौवंश पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करनें के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, हांका गेंग को गठित दल को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए निगम द्वारा संचालित गौशाला, कांजी हाउस में निर्धारित क्षमता अनुसार ही गौवंशो को रखने,क्षमता से अधिक गोवंशों को अन्यत्र गौशाला में भेजने की व्यवस्था के साथ-साथ नियमित साफ-सफाई, चारा-भूसा, पानी,बिजली,पशु चिकित्सक,चैकीदार, पर्याप्त पशु वाहन एवं हांका गैंग का गठन आदि आवश्यक व्यवस्थायें कराने के निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त नें सड़कों पर आवारा रूप से गोवंशों को छोडने वाले पशुपालकों के विरुद्ध पुलिस में एफ.आई.आर. कराते हुए प्रतिदिन की कार्यवाहियों का पत्रक प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्षा ऋतु के दौरान नगर की मुख्य एवं अन्य सड़कों पर गोवंशों के आवारा रूप से विचरण और जमावड़े पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था मुहैया कराने नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग के हांका गेंग द्वारा नियमित रूप से गोवंशों को हटाने की जा रही है। जिसके तहत रविवार रात को लगभग 40 मवेशियों को सार्वजनिक मार्गो से हाका लगाकर झिंझरी स्थित कांजी हाउस में भेजने की कार्यवाही की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *