Spread the love

लगभग 65 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मौके पर ही किया गया परीक्षण

नरसिंहपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन नरसिंहपुर सारिका दुबे ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा चौपाटी स्थित लगभग 20 दुकानों का निरीक्षण किया। विभिन्न खाद्य पदार्थों के लगभग 65 नमूनों का मौके पर ही परीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सारिका दुबे एवं श्रीमती कविता राठौर ने चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ नरसिंहपुर स्थित चाट- फुल्की, मिठाईयों, डोसा सेंटर, दूध डेयरी, नास्ते आदि की लगभग 20 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर, मिठाई, मसाले, दाल, मीटी चटनी, जीरा पानी, धनिया, मिर्ची, मंगौड़ी तलने में प्रयुक्त हो रहे तेल आदि के लगभग 65 नमूनों का मौके पर ही परीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सामग्री ढंककर रखने एवं स्वच्छता पूर्वक विक्रय करने आदि के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *