साफ सफाई व्यवस्था न मिलने पर जताई नाराजगी


छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन पर नगर परिषद हरपालपुर में नवागत सीएमओ शैलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार सुबह नपा अमले के साथ निरीक्षण करने पहुँचे जहाँ नपाध्यक्ष अमित अग्रवाल भी पहुँचे जिन्होंने मैन रोड, हरिहर रोड, पुरानी गल्ला मंडी में स्थित व्यापारियों को आव्हान करते हुए कहा है कि अपनी दुकानों के बाहर डस्टबीन रखे और कचड़ा डस्टबीन में डाले ताकि दुकानों के बाहर कचड़ा न मिल सके इससे नगर स्वछ बनाये। इस बीच नपा सफाई कर्मी ने नालियों की सफाई की है।
स्थानीय व्यापारी ने बताया है कि कस्बे में नालियां न होने के कारण सड़क पर गन्दा पानी आ जाता है इससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है वार्ड नं 8 में विगत 15 दिनों से पेयजल की समस्या है लेकिन अब तक सुधार कार्य नही किया है इससे लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त है हरिहर रोड से पंजाब बैंक तक पीडब्ल्यूडी की सड़क पर गड्ढे है ऐसे में गड्डो में जलभराव की स्थिति बनी रहती है सड़क पर चलने वाले लोग अक्सर चोटिल हो रहे है इस गड्ढे की मरम्मत की स्थानीय व्यापारियों ने मांग उठाई है
सीएमओ ने भरोसा दिलाया है जल्द आपकी समस्याओं को संज्ञान में लेकर दुरुस्त करवाने की व्यवस्था करवाते है।
