Spread the love

निराश्रित गोवंश की सुरक्षा के लिए जिले में चल रहा अभियान

दमोह: पशुपालन एवं डेयरी विभाग उपसंचालक डॉ. संजय पाण्डे ने बताया निराश्रित गोवंश की सुरक्षा अभियान अंतर्गत तेंदूखेड़ा में बस स्टैंड मुख्य मार्ग से तारादेही रोड तक रात्रि 8:30 से 10 बजे रात तक सड़कों पर बैठे एवं विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डॉ. हरिकांत बिलवार विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी, गौसेवकों एवं आमजन के सहयोग से 167 निराश्रित गोवंश को सींग पर रेडियम टेप एवं रेडियम बेल्ट लगाए गए, ताकि सड़कों पर बैठे निराश्रित गोवंश वाहन चालकों को दूर से ही दिख जाए और दुर्घटना  होने से बचाया जा सके।

इसी प्रकार विकासखंड पशुचिकित्सा अधिकारी जबेरा डॉ. पंकज चौबे द्वारा ग्राम सिंग्रामपुर तिराहे में क्षेत्र के गौभक्तों एवं जन सहयोग से 247 निराश्रित गोवंश के सींग में रेडियम टेप लगाये गए, जिससे आमजन तथा गोवंश को दुर्घटना से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *