Spread the love

दमोह। मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया को राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की पुत्री मौसम बिसेन को आयोग का सदस्य बनाया गया है।
गौरतलब है कि मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन 2 सितंबर 2021 को किया गया था। उस समय जारी अधिसूचना के अनुसार आयोग का कार्यकाल दो वर्षों के लिए तय किया गया था, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है। डॉ. कुसमारिया आयोग के दूसरे अध्यक्ष हैं। इससे पहले 3 सितंबर 2021 को पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन को आयोग का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब उनके स्थान पर डॉ. कुसमारिया की नियुक्ति हुई है। खास बात यह है कि जिस आयोग के पूर्व अध्यक्ष खुद गौरीशंकर बिसेन थे, उसी आयोग में अब उनकी बेटी मौसम बिसेन सदस्य बनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *