
थाने पर रॉकेट लॉन्चर से किया था हमला
इन्दौर। पंजाब के एक थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला करने का आरोपी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल नामक खालिस्तानी आतंकी संगठन के सदस्य को दिल्ली पुलिस की टीम ने इंदौर से पकड़ा है। वह सोशल साइट्स के जरिए आतंकी संगठन के संपर्क में होकर इंदौर में क्रेन ऑपरेटर बनकर छिपा था। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2025 में मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हो गया था। पहले उसने गुजरात में फरारी काटी फिर इन्दौर आ गया। स्पेशल सेल डीसीपी देहली पुलिस अमित कौशिक ने बताया कि पकड़ाए आतंकवादी का नाम आकाशदीप सिंह उर्फ बाज है। वह अमृतसर में चनाचेन का रहने वाला है। उसने अप्रैल 2025 में पंजाब के गुरदासपुर के बटाला स्थित किला लाल सिंह थाने पर थाने पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और पंजाब में ग्रेनेड हमलों के आरोपी को मारने का बदला लेने के लिए रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था जिसकी जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हैप्पी पासिया, मनू आगवन और गोपी नवांशहरिया ने ली थी। और उसका आरोपी आकाश सिंह था। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही वह फरार हो गया तथा गुजरात होते हुए इन्दौर पहुंचा और इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में क्रेन ऑपरेटर का काम कर रहा था। जिसे दिल्ली पुलिस टीम गिरफ्तार कर साथ ले गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार आकाशदीप बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में था। जो उसे सोशल साइट्स ऐप के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश दे रहा था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य मामला भी दिल्ली में ही दर्ज है। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य लिंक तथा भारत में फैले आतंकी संगठन के नेटवर्क की जानकारी निकाल रही है।
